16 April 2026

तनाव

तनाव
हिस्सा है
जीवन का
प्रकृति का
कल्पना का
सोच का
नक्शों पर
उकेरी हुई
सीमाओं का
जल, नभ 
और थल का।
तनाव
हिंसा है
अहिंसा है
सत्य है
मिथ्या है।
तनाव 
अखंडित है
तो खंडित भी है
पूजनीय 
और पतित भी है।
इसलिए 
तनाव की
अतिश्योक्तिपूर्ण
स्वाभाविकता के
परमाणु से भी 
किसी सूक्ष्म कण में
मैं ढूंढ रहा हूं
एक हिस्सा
शांति की
पुकार का।

~यशवन्त माथुर©
16042026

3 comments:

  1. हम सब शांतिप्रिय नागरिक यही ढूंढ रहे हैं यशवंत जी

    ReplyDelete
  2. शांति की यह तलाश ही बार-बार युद्ध को स्थगित कर रही है

    ReplyDelete