22 June 2025

अवशेष

हाँ 
यह  सुनिश्चित है 
कि अंततः 
अगर कुछ बचा 
तो वह अवशेष ही होगा 
अधूरी 
या पूरी हो चुकी 
बातों का 
उनसे जुड़े 
दिनों का 
या रातों का। 
हाँ 
अनिश्चित जीवन के 
किसी एक कालखंड में 
सबको रह ही जाना है 
अपूर्ण 
बन ही जाना है 
अवशेष 
क्योंकि अवशेष ही 
होते हैं साक्ष्य 
एक रची-बसी सभ्यता 
और 
जीवन के अस्तित्व के।

-यशवन्त माथुर© 
21062025

  एक निवेदन- 
इस ब्लॉग पर कुछ विज्ञापन प्रदर्शित हो रहे हैं। आपके मात्र 1 या 2 क्लिक मुझे कुछ आर्थिक सहायता कर सकते हैं। 

3 comments:

  1. सुंदर रचना

    ReplyDelete
  2. सुंदर सृजन, सृष्टि में कुछ भी पूर्ण नहीं है सिवाय उस आधार के जिस पर वह टिकी है

    ReplyDelete