प्रतिलिप्याधिकार/सर्वाधिकार सुरक्षित ©

इस ब्लॉग पर प्रकाशित अभिव्यक्ति (संदर्भित-संकलित गीत /चित्र /आलेख अथवा निबंध को छोड़ कर) पूर्णत: मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित है।
यदि कहीं प्रकाशित करना चाहें तो yashwant009@gmail.com द्वारा पूर्वानुमति/सहमति अवश्य प्राप्त कर लें।

29 August 2021

खुशियाँ उनको मिलती हैं....

इस कलियुग में किस्मत के
सब खेल निराले होते हैं 
खुशियाँ उनको मिलती हैं 
जो दिल के काले होते हैं। 

जिनके मन की गहरी नफरत 
जब-तब रंग दिखाती है 
बदज़ुबानी बाहर आकर 
अपना असल दिखाती है। 

बेईमानी और कपट ही जिनकी 
हर रात के उजाले होते हैं 
खुशियाँ उनको मिलती हैं 
जो दिल के काले होते हैं। 

जिनके उसूल टंगे दीवारों पर 
श्रद्धा-सुमन को तरसते रहते 
शीशे के गलियारों में 
सज कर समय संजोते रहते । 

चार दिन की चाँदनी में जो 
खूब मतवाले होते हैं 
खुशियाँ उनको मिलती हैं 
जो दिल के काले होते हैं। 

-यशवन्त माथुर©
02082021
+Get Now!