हर दिन लिखा जाता है
हर दिन मिटाया जाता है
इतिहास वो होता है जो
हर पल बनाया जाता है।
फिर ऐसी क्या बात का कहना
है आज हमारा कल का गहना
आते- जाते उठकर-गिरकर
रुक कर कभी थोड़ा चल कर।
वक़्त का हर एक पन्ना अपनी
किस्मत से छपता जाता है
समय की अमिट सियाही से
इतिहास बनता जाता है।
कभी कपट, छल, दंभ, द्वेष से
मुखौटों से या बदलते परिवेश से
सच नहीं बन सकता झूठ कभी
कुछ नहीं होगा किसी आडंबर से।
हर दिन बताया जाता है
हर दिन समझाया जाता है
इतिहास वो होता है जिसको
बदलाव दिखाना आता है।
-यश ©
02/04/2019
हर दिन मिटाया जाता है
इतिहास वो होता है जो
हर पल बनाया जाता है।
फिर ऐसी क्या बात का कहना
है आज हमारा कल का गहना
आते- जाते उठकर-गिरकर
रुक कर कभी थोड़ा चल कर।
वक़्त का हर एक पन्ना अपनी
किस्मत से छपता जाता है
समय की अमिट सियाही से
इतिहास बनता जाता है।
कभी कपट, छल, दंभ, द्वेष से
मुखौटों से या बदलते परिवेश से
सच नहीं बन सकता झूठ कभी
कुछ नहीं होगा किसी आडंबर से।
हर दिन बताया जाता है
हर दिन समझाया जाता है
इतिहास वो होता है जिसको
बदलाव दिखाना आता है।
-यश ©
02/04/2019
 
 
 
सच है।
ReplyDelete