प्रतिलिप्याधिकार/सर्वाधिकार सुरक्षित ©

इस ब्लॉग पर प्रकाशित अभिव्यक्ति (संदर्भित-संकलित गीत /चित्र /आलेख अथवा निबंध को छोड़ कर) पूर्णत: मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित है।
यदि कहीं प्रकाशित करना चाहें तो yashwant009@gmail.com द्वारा पूर्वानुमति/सहमति अवश्य प्राप्त कर लें।

22 November 2012

नादान परिंदे......तब और अब

मेरी इस फेसबुक कवर फोटो पर वर्षा शुक्ला जी ने 'नादान परिंदे' लिख कर अपनी टिप्पणी दी थी। उनकी टिप्पणी से मिले आईडिया के आधार पर उस समय जो मन मे आया वह सबसे पहली 4 पंक्तियों के रूप में फेसबुक पर ही लिख दिया था। आज उन पंक्तियों को और बढ़ा कर यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ-


 कभी नादान हुआ करते थे,अब शैतान हुआ करते हैं,
कभी बेखौफ उड़ा करते थे,अब चलने में सोचा करते हैं
परिंदे हम तब भी थे,परिंदे हम अब भी हैं
लम्हे तब साथ चलते थे,अब लम्हों में जीया करते हैं 

कुछ सपने तब भी बुनते थे, कुछ सपने अब भी बुनते हैं 
घूम फिर कर नयी राह पर,हर पल आ पहुँचते हैं 
परिंदे हम तब भी थे,परिंदे हम अब भी हैं 
तब चलते थे हाथ थाम कर,अब मन भर दौड़ा करते हैं 

कभी बातें खुद से करते थे,अब बातें सब से करते हैं 
कभी पन्नों से खुद की कहते थे,अब मन की सब से कहते हैं 
परिंदे हम तब भी थे,परिंदे हम अब भी हैं 
तब राहों की बाट जोहते थे,अब राहों पे सफर करते हैं  

कभी नादान हुआ करते थे ,अब शैतान हुआ करते हैं 
कभी लिख कर फाड़ा करते थे,अब हर अक्षर सहेजा करते हैं  
परिंदे हम तब भी थे,परिंदे हम अब भी हैं 
तब ज़मीन पे फुदका करते थे,अब आसमां में उड़ा करते हैं।  

©यशवन्त माथुर©

 

26 comments:

  1. बहुत सुंदर .... परिंदे की परवाज़ बनी रहे ...

    ReplyDelete
  2. बहुत बहुत धन्यवाद आंटी!

    ReplyDelete
  3. सुन्दर कविता

    ReplyDelete
  4. बहुत बहुत धन्यवाद।

    ReplyDelete
  5. कभी नादान हुआ करते थे,अब शैतान हुआ करते हैं,
    कभी बेखौफ उड़ा करते थे,अब चलने में सोचा करते हैं
    परिंदे हम तब भी थे,परिंदे हम अब भी हैं
    लम्हे तब साथ चलते थे,अब लम्हों में जीया करते हैं
    mar dala aapane gajab ki baaten
    Read more: http://jomeramankahe.blogspot.com/2012/11/nadan-parinde-tab-aur-ab.html#ixzz2D6ve42EW
    Follow us: @yashwantmathur on Twitter | yashwant.mathur on Facebook

    ReplyDelete
  6. बहुत बहुत धन्यवाद सर!

    ReplyDelete
  7. :)
    Keep flying Yash!

    ReplyDelete
  8. बहुत सुन्दर भावमयी अभिव्यक्ति...

    ReplyDelete
  9. बेहद खूबसूरत पंक्तियाँ.... मन को छू gayiin

    ReplyDelete
  10. बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीया कल्पना जी।

    ReplyDelete
  11. बहुत ही सुन्दर अंदाज़, आसमान पर उडती हुई रचना बेहद पसंद आई ....

    ReplyDelete
  12. बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीया इन्दु जी !

    ReplyDelete
  13. ये डिस्कस क्या है भाई


    2012/11/22 Disqus

    ReplyDelete
  14. यही कमेन्ट बॉक्स है दीदी :)

    ReplyDelete
  15. धन्यवाद दीदी !

    ReplyDelete
  16. बहुत ही सुन्दर रचना यशवंत जी..

    :-)

    ReplyDelete
  17. बहुत बहुत धन्यवाद!

    ReplyDelete
  18. आपकी यह बेहतरीन रचना शनिवार 24/12/2012 को http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जाएगी. कृपया अवलोकन करे एवं आपके सुझावों को अंकित करें, लिंक में आपका स्वागत है . धन्यवाद!

    ReplyDelete
  19. Life has many colors....so as ours :)
    Nice snaps yashwant ji :)

    ReplyDelete
  20. Thank you very much !
    Have a Good time!

    ReplyDelete
  21. बहुत ही सुन्दर रचना यशवंत जी..
    जन्मदिन की शुभकामनाएँ...
    :-)

    ReplyDelete
  22. बहुत बहुत धन्यवाद !

    ReplyDelete
  23. अरे ये छोटा सा बच्चा यशवंत है ???सो क्यूट !!! बहुत सुन्दर पंक्तियाँ वाह पंक्तियों में ही जीवन बढ़ते हुए पायदान के सभी रंग बिखेर दिए बहुत खूब शुभ कामनाएं

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आंटी मैं ही हूँ :)
      आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

      Delete
+Get Now!