प्रतिलिप्याधिकार/सर्वाधिकार सुरक्षित ©

इस ब्लॉग पर प्रकाशित अभिव्यक्ति (संदर्भित-संकलित गीत /चित्र /आलेख अथवा निबंध को छोड़ कर) पूर्णत: मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित है।
यदि कहीं प्रकाशित करना चाहें तो yashwant009@gmail.com द्वारा पूर्वानुमति/सहमति अवश्य प्राप्त कर लें।

15 August 2020

राग देश का ऐसा गाओ


गूंज उठे नभ जयकारों से
राग देश का ऐसा गाओ
भारत के इस मंगल पर्व पर
संकल्प समरसता का दोहराओ।

बांटने वाले हर विकार को
मन से अपने दूर हटाओ
एक ज़मीं पर एक हमीं हैं
एक सूत्र से सब बंध जाओ।

संस्कृतियों के समवेत स्वर से
अखिल शांति का गीत बनाओ
विश्व सुने सिर्फ अपनी गाथा
राग देश का ऐसा गाओ।

-यशवन्त माथुर ©

8 comments:

  1. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद सर!

      Delete
  2. बहुत सुन्दर देशभक्तिपूर्ण गीत। आभार। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर

    ReplyDelete
  4. विश्व सुने सिर्फ अपनी गाथा
    राग देश का ऐसा गाओ।
    बहुत ही शानदार गीत
    वाह!!!
    स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  5. वाह ! देश भक्ति पूर्ण सुंदर रचना

    ReplyDelete
+Get Now!