तलाश में हूँ
एक तस्वीर की
जिसे देख कर
बिना रुके
लिखता चलूँ
और कहता चलूँ
उस तस्वीर के
मन की बात
कहता चलूँ
उसके चेहरे से
झलकता
कभी दर्द
और कभी खुशी का
संगम !
लेकिन वो चित्रकार कहाँ
जिसने रची होगी
वो तस्वीर
और कहाँ वो तस्वीर
जिसे पाने के
कर लिये अनेकों जतन
वो साधारण सी
असाधारण तस्वीर
और उसके जैसे
सैकड़ों चेहरे
हर रोज़ देखता हूँ
अपने आस पास
मगर फिर भी
तलाश जारी है
"कुछ हटके" की
जिस पर लिख सकूँ
"कुछ हट कर"
बिना पेन और कागज के
बिना की बोर्ड और स्क्रीन के
गढ़ दूँ कुछ ऐसे अक्षर
जो कभी चोट लगें
और कभी मलहम
उस तस्वीर के
खुशी और गम की तरह।
<<<<यशवन्त माथुर >>>>
इस ब्लॉग का एक लिंक अब यह भी--http://jmkyashwant.wordpress.com/
एक तस्वीर की
जिसे देख कर
बिना रुके
लिखता चलूँ
और कहता चलूँ
उस तस्वीर के
मन की बात
कहता चलूँ
उसके चेहरे से
झलकता
कभी दर्द
और कभी खुशी का
संगम !
लेकिन वो चित्रकार कहाँ
जिसने रची होगी
वो तस्वीर
और कहाँ वो तस्वीर
जिसे पाने के
कर लिये अनेकों जतन
वो साधारण सी
असाधारण तस्वीर
और उसके जैसे
सैकड़ों चेहरे
हर रोज़ देखता हूँ
अपने आस पास
मगर फिर भी
तलाश जारी है
"कुछ हटके" की
जिस पर लिख सकूँ
"कुछ हट कर"
बिना पेन और कागज के
बिना की बोर्ड और स्क्रीन के
गढ़ दूँ कुछ ऐसे अक्षर
जो कभी चोट लगें
और कभी मलहम
उस तस्वीर के
खुशी और गम की तरह।
<<<<यशवन्त माथुर >>>>
इस ब्लॉग का एक लिंक अब यह भी--http://jmkyashwant.wordpress.com/



